फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex up by 442 points, gold price crosses 31k ahead of festive season

442 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी पहली बार 11700 के पार, 31 हजारी हुआ सोना

Mon, 27 Aug 2018 04:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Sensex up by 442 points, gold price crosses 31k ahead of festive season

शेयर बाजार में सोमवार को भी एक नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स जहां 442 अंक उछलकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी पहली बार 11700 के पार हो गया। त्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले सोने में भी चमक देखी गई और यह 31 हजार के पार चला गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 442 अंक की मजबूती के साथ 38,694 के स्तर पर और निफ्टी 135 अंक के उछाल के साथ 11,692 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 28,264 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.25 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल दिखा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एसबीआई और इंफोसिस 3.7-2.5 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। मिडकैप शेयरों में अदानी पावर, पीरामल एंटरप्राइजेज, टाटा पावर, श्रीराम ट्रांसपोर्ट और टोरेंट पावर 6.5-4.4 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में अदानी ट्रांसमिशन, फ्यूचर एंटरप्राइजेज, शॉपर्स स्टॉप, हेल्थकेयर ग्लोबल और फ्यूचर एंटरप्राइजेज डीवीआर 20-11.5 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।

त्योहारी मौसम की खरीद से सोना हुआ 31 हजारी

विदेशों से कमजोर रुझान के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से लगातार खरीदारी से सोमवार को सराफा बाजार में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ अपने पिछले एक महीने के उच्चतम स्तर 31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़े उठाव से चांदी 50 रुपये की बढ़त के साथ 38,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।


विशेषज्ञों के अनुसार स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा त्योहारी मौसम के कारण बढ़ी मांगों को पूरा करने के लिए स्थानीय हाजिर बाजार में की जा रही निरंतर खरीदारी से सोने के भाव में तेजी आई है। सिंगापुर में सोना 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 1,204.40 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed