{"_id":"59b0cefd4f1c1bf37f8b482e","slug":"sensex-rises-by-125-points-on-opening-trade-on-thursday-7-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में दिखी 125 अंकों की मजबूती, निफ्टी पहुंचा 9950 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में दिखी 125 अंकों की मजबूती, निफ्टी पहुंचा 9950 के पार
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में मिले अच्छे संकेतों के बीच गुरुवार को बीएसई के सेंसेक्स में 125 अंकों की मजबूती देखी गई। वहीं एनएसई के निफ्टी में भी 40 अंको के साथ मजबूत हुआ। सेंसेक्स 31789 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। निफ्टी भी 9950 के पार चला गया।
विज्ञापन
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, आयशर मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोल इंडिया 2.6-0.75 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में अरविंदो फार्मा, बीपीसीएल, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स डीवीआर और एचडीएफसी 1.6-0.3 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
रुपये में दिखी 6 पैसे की मजबूती
गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया 6 पैसे बढ़कर 64.04 के स्तर पर खुला।