फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 22nd July 2021

Sensex, Nifty Today: बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत: सेंसेक्स 52600 के करीब और निफ्टी 15700 के पार

Thu, 22 Jul 2021 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 10:14 AM IST
सार

एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है जिसका असर घरेलू बाजार पर दिख सकता है। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 55,565.06 और निफ्टी 108.80 अंकों की बढ़त के साथ 15,740.90 पर है।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 22nd July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज बाजार खुलते ही झूम उठा । कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ शुरू हुई। सेंसेक्स  366.55 अंकों की तेजी के साथ 55,565.06 और निफ्टी 108.80 अंकों की बढ़त के साथ 15,740.90 पर है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो 21 जुलाई के कारोबार में 0.92 फीसदी यानी 133.07 अंकों की बढ़त के साथ 14,631.95 पर NASDAQ बंद हुआ था। यूरोपियन मार्केट्स में 21 जुलाई के कारोबारी दिन में जबरदस्त तेजी दिखी। वहीं लंदन स्टॉक एक्सचेंज से संबद्ध एफटीसीई में 1.70 फीसदी, फ्रांस के सीएसी में 1.85 फीसदी और जर्मनी के डीएएक्स में 1.36 फीसदी की बढ़त रही।

विज्ञापन



बाजार में दिन-भर उतार-चढ़ाव
20 जुलाई के कारोबारी दिन बाजार में दिन-भर उतार-चढ़ाव रहा। कारोबार बंद होने पर गुरुवार को सेंसेक्स 354.89 अंकों की गिरावट के साथ 52,198.51 और निफ्टी 120.30 अंकों की गिरावट के साथ 15,632.10 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स पर महज 9 स्टॉक्स और निफ्टी 50 पर 10 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन


सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाज ऑटो औ र डॉ रेड्डीज में गिरावट देखी गई
दूसरी ओर एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और डॉ रेड्डीज में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 354.89 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,198.51 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 120.30 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 15,632.10 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed