फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Share Market News and Updates

Share Market High: बाजार ने लगाई लंबी छलांग; सेंसेक्स पहली बार 78000 के पार, निफ्टी भी 23700 से आगे निकला

Tue, 25 Jun 2024 03:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई है। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 78000 का स्तर पार कर गया है। जबकि दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 23700 से आगे निकलते हुए अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार फिर रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंचा। इस दौरान सेंसेक्स 500 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी नए हाई पर पहुंच गया। मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान निजी क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में अच्छी मजबूती दिखी। दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्स 523.54 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ के 77,864.62 स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 131.20 (0.56%) अंक उछलकर 23,669.05 के स्तर पर पहुंच गया। अब तक के सत्र में सेंसेक्स 77888.72 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 23,669.40 के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने में सफल रहा।

विज्ञापन

इससे पहले, हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 23600 के स्तर को पार कर गया। सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर सेंसेक्स 253.99 (0.32%) अंकों की बढ़त के साथ 77,607.52 पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 75.11 (0.32%) अंक चढ़कर 23,612.95 अंकों पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

अल्ट्राटेक और एचडीएफसी बैंक के शेयर मजबूत हुए

निफ्टी के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, दिवीज लैब, कोल इंडिया और एसबीआई के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयरों पर दबाव दिखा। प्रमोटर अशोक सूटा की ओर से ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बीच हैप्पीएस्ट माइंड्स के शेयर 8% तक टूट गए।

अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी के शेयर 19% तक मजबूत हुए

अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी के शेयर 19% तक मजबूत हुए। कंपनी ने लिथियम ऑयल सेल विनिर्माण के लिए चीन के गोशन के साथ लाइसेंसिंग का करार किया है। मॉर्गन स्टेनली की बुलिश नोट के बाद पेटीएम, जोमैटो और पॉलिसी बाजार के शेयरो में भी करीब दो-दो प्रतिशत की बढ़त दिखी।

रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.45 पर

भारतीय रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.45 पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड फ्य्चर्स की अगस्त डिलिवरी 0.08% मजबूत होकर 86.06 प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार के कारोबारी सत्र में घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 820 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं, एफआईआई ने 654 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed