फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News Updates

Sensex Opening Bell: बाजार में फिर लाल निशान पर शुरू हुआ कारोबार; सेंसेक्स 137 अंक टूटा, निफ्टी 21750 के नीचे

Tue, 02 Jan 2024 10:40 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 02 Jan 2024 10:40 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: मंगलवार की सुबह करीब 9.18 बजे बीएसई सेंसेक्स 127 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 72,144 पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी 18 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 21,723 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद प्रमुख भारतीय शेयर सूचकांक मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ खुले। सुबह करीब 9.18 बजे बीएसई सेंसेक्स 127 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 72,144 पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी 18 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 21,723 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और विप्रो लाल निशान पर खुले, जबकि टाटा मोटर्स, नेस्ले, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाइटन बढ़त के साथ खुले।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

आयशर मोटर्स के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट

आयशर मोटर्स के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट आई क्योंकि रॉयल एनफील्ड की बिक्री दिसंबर महीने में सात प्रतिशत घटकर 63,387 यूनिट्स रह गई, जो इससे पिछले महीने में 68,400 यूनिट्स थी। धनलक्ष्मी बैंक का ग्रॉस एडवांस दिसंबर में खत्म तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 10,350 करोड़ रुपये हो गया, इसके बाद कंपनी के शेयरों में छह प्रतिशत का उछाल आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सेक्टर वार शेयर बाजार का हाल

सेक्टर वार देखें तो निफ्टी आईटी में 0.44% और निफ्टी ऑटो में 0.2% की गिरावट आई। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और कंज्यूमर ड्युरेबल्स भी गिरावट के साथ खुले, जबकि निफ्टी मीडिया, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर बढ़त के साथ खुले। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.1 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

वैश्विक बाजार का हाल

चीन के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों से एशियाई बाजारों में गिरावट रही। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण गतिविधियां सिकुड़ गई हैं, लेकिन निजी क्षेत्र के एक सर्वेक्षण में विस्तार दिखाया गया है। वॉल स्ट्रीट सोमवार को नए साल की छुट्टी के कारण बंद था।

एफआईआई और डीआईआई की खरीदारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 856 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध रूप से 410 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

कच्चे तेल की कीमतों में एक प्रतिशत का उछाल

कच्चे तेल की कीमतें मंगलवार को 1% से अधिक उछल गईं। नए साल की शुरुआत बढ़त के साथ हुई क्योंकि लाल सागर में जारी संघर्ष ने संभावित मध्य पूर्व आपूर्ति व्यवधानों पर निवेशकों का ध्यान केंद्रित किया और चीनी आर्थिक प्रोत्साहन की उम्मीदों ने दुनिया के शीर्ष कच्चे आयातक देश में मांग बढ़ने की ओर इशारा किया। ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 डॉलर या 1.64% बढ़कर 78.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.05 डॉलर या 1.47% बढ़कर 72.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

रुपया डॉलर के मुकाबले नौ पैसे हुआ कमजोर

एशियाई बाजारों में गिरावट और पोर्टफोलियो प्रवाह में नरमी की उम्मीदों के बीच शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटकर 83.30 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख विश्व मुद्राओं के मुकाबले ड्रॉलर की चाल को ट्रैक करता है, 0.2% बढ़कर 1021.53 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed