फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates Sensex Nifty news updates

Share Market: शेयर बाजार में मजबूती लौटी; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

Wed, 12 Jun 2024 09:27 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Jun 2024 09:27 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 166 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 76,622 पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी 51 अंकों या 0.22% की मजबूती के साथ 23,316 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो और टाटा स्टील के शेयर बढ़त के साथ खुले। वहीं, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एलएंडटी और एनटीपीसी के शेयर नुकसान के साथ खुले।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates Sensex Nifty news updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

हफ्ते के तीसरे तीन शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। आईटी शेयरों में बढ़त के कारण बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक चढ़ा वहीं, निफ्टी 22350 के करीब पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 166 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 76,622 पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी 51 अंकों या 0.22% की मजबूती के साथ 23,316 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

बुधवार को निफ्टी50 अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। आईटी शेयरों की मजबूती, एक प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट और फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय से पहले, जिसके ब्याज दरों के लिए निकट अवधि की दिशा को प्रभावित करने की उम्मीद है बाजार में यह मजबूती दिखी। सुबह 10 बजकर छह मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 501 अंक की बढ़त के साथ 76,942 अंक पर कारोबार करता दिखा। एनएसई निफ्टी 143 अंक की बढ़त के साथ 23,408 पर था।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो और टाटा स्टील के शेयर बढ़त के साथ खुले। वहीं, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एलएंडटी और एनटीपीसी के शेयर नुकसान के साथ खुले। निफ्टी एफएमसीजी के अलावे अन्य सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। पेट्रोनेट एलएनजी, गेल और बीपीसीएल के शेयरों में बढ़त के साथ निफ्टी ऑयल एंड गेस में 1.26% का उछाल आया।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


एकल शेयरों में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के शेयर 10% प्रतिशत तक उछले। कंपनी ने मार्च 2024 तिमाही में 53 करोड़ रुपये के मुनाफे की जानकारी दी है। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 104% है। टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के शेयरों में 7% की बढ़त आई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 111 करोड़ के शेयर बेचे वहीं घरेलू निवेशकों ने 3193 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले एक हफ्ते में क्रूड ऑयल के स्टॉक में अपेक्षा से अधिक गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 37 सेंट यानी 0.45% बढ़कर 82.29 प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed