फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी भी सुस्त

Wed, 28 May 2025 09:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 May 2025 09:19 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स 204.34 (0.25) अंकों की गिरावट के साथ 81,347.29 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 46.05 (0.19%) अंक टूटकर 24,780.15 के स्तर पर पहुंच गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार को भी सुस्ती दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे रहे हैं। सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स 204.34 (0.25) अंकों की गिरावट के साथ 81,347.29 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 46.05 (0.19%) अंक टूटकर 24,780.15 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर में क्या चल रहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीसी, इंडसइंड बैंक के शेयरों पर दिखा दबाव

आईटीसी में हिस्सेदारी बिक्री की खबरों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति पिछड़ गईं।

बीएटी की ओर से आईटीसी में हिस्सेदारी बेचने की खबरें

आईटीसी में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। ऐसी खबरें हैं कि आईटीसी लिमिटेड में सबसे बड़े शेयरधारक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) ब्लॉक डील रूट के जरिए अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है और इस बार अपनी 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का इरादा रखता है। लाभ पाने वाले में इंफोसिस, इटरनल, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर रहे।

जानकार बोले- बीएटी के फैसले ने शेयर बाजार पर बढ़ाया दबाव

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "आईटीसी में 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के बीएटी के फैसले से शेयर में नरमी बनी रहेगी।" एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट पर था। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। नैस्डैक कंपोजिट में 2.47 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 2.05 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.78 प्रतिशत की तेजी आई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 348.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ब्रेंट क्रूड 64.33 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत बढ़कर 64.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 81,551.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी 174.95 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 24,826.20 पर बंद हुआ था।

रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.63 पर

अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने कहा कि महीने के अंत में निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने के कारण स्थानीय मुद्रा दबाव में रही। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में मिश्रित धारणा के बीच विदेशी निधि प्रवाह धीमा रहा।

इसके अलावा, निवेशक घरेलू और वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों से संकेत की प्रतीक्षा में सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.59 पर खुला और 85.71 तक गिर गया। इसके बाद यह फिर से 85.63 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 85.40 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed