फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: शेयर बाजार में मजबूत रिकवरी; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23150 के पार पहुंचा

Thu, 20 Mar 2025 09:51 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Mar 2025 09:51 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में बढ़त के कारण भारतीय बेंचमार्क सूचकांक, निफ्टी50 और सेंसेक्स गुरुवार को मजबूत रिकवरी दिखी। बाजार में यह तेजी तब आई जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने टैरिफ संबंधी चिंताओं के बावजूद इस साल के लिए अपने ब्याज दरों में कटौती के अनुमानों को बरकरार रखा है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में बढ़त के कारण भारतीय बेंचमार्क सूचकांक, निफ्टी50 और सेंसेक्स गुरुवार को लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ खुले। बाजार में यह तेजी तब आई जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने टैरिफ संबंधी चिंताओं के बावजूद इस साल के लिए अपने ब्याज दरों में कटौती के अनुमानों को बरकरार रखा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश; भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार पर पाकिस्तान से पीछे
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर दो बजकर 16 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स  905.86 (1.20%) अंकों की बढ़त के साथ 76,336.59 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 278.71 (1.22%) अंक मजबूत होकर 23,186.30 पर पहुंच गया। इससे पहले, सुबह के कारोबार में 19 फरवरी के बाद यह पहली बार निफ्टी ने 23,000 का स्तर पार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में कैसी रही सेंसेक्स-निफ्टी की चाल?

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 478.13 अंक बढ़कर 75,927.18 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 149.1 अंक बढ़कर 23,056.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा लाभ में रहे। हालांकि, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील पिछड़ गए।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख, अमेरिकी बाजार में काफी तेजी

रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख विकास जैन ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष दो बार ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में मजबूत गति से घरेलू बाजार में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।" एशियाई बाजारों में सियोल में सकारात्मक कारोबार हुआ जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अमेरिकी बाजार काफी तेजी के साथ बंद हुए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "फेड द्वारा दरों को यथावत रखना तथा 2025 के लिए 1.7 प्रतिशत की कम वृद्धि तथा 2.8 प्रतिशत की उच्च मुद्रास्फीति का अनुमान लगाना अपेक्षित है। भारतीय बाजार में दो रुझान महत्वपूर्ण हैं। पहला, घरेलू उपभोग थीम को समर्थन मिल रहा है। दूसरा, रक्षा/शिपिंग जैसी कमजोर थीम को समर्थन मिल रहा है।"

एफआईआई ने बुधवार को 1096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत बढ़कर 71.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को एक दिन की राहत के बाद 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,140.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सैमको म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजर धवल घनश्याम धनानी ने कहा, "फेड इस वर्ष दो अतिरिक्त ब्याज दरों में कटौती का अनुमान है, जिससे निकट भविष्य में वैश्विक इक्विटी के लिए अनुकूल स्थिति बन सकती है।" बुधवार को सेंसेक्स 147.79 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 75,449.05 पर बंद हुआ था। निफ्टी 73.30 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 22,907.60 पर बंद हुआ था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed