फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: बाजार को रास आया शुक्रवार, अदाणी विवाद के बावजूद सेंसेक्स 1961 अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 पार

Fri, 22 Nov 2024 09:44 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Nov 2024 09:44 AM IST
सार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरियाली लौटी। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद अदाणी के शेयर भी संभलते दिखे। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को छोड़कर समूह की अन्य कंपनियों के शेयर हरे निशान पर लौट आए। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 1,800 से अधिक अंकों की उछाल आई, जबकि निफ्टी 50 पिछले सत्र में पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद उबरते हुए 23,800 अंकों का स्तर पार कर गया। अमेरिकी श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों से घरेलू शेयर बाजार उत्साहित दिखा।

विज्ञापन

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर

विज्ञापन

 

निवेशकों को सात लाख करोड़ रुपये का हुआ फायदा

उछाल के बाद, बीएसई पर सूचीबद्ध सभी शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 6.9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 432.25 लाख करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, इंफोसिस, आईटीसी और एलएंडटी ने सेंसेक्स की तेजी में सबसे ज्यादा योगदान दिया। आईटीसी, टीसीएस, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस ने भी तेजी को सहारा दिया। इस बीच, सभी प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी देखी गई, जिसमें निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी में करीब 3% की तेजी आई। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस में भी 1-2% की तेजी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50, पिछले सत्र में पांच महीने के निचले स्तर पर फिसलने के बाद शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले। अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी से जुड़ा नया विवाद सामने आने और अमेरिकी श्रम बाजार में मजबूती का संकेत देने वाले आंकड़ों के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 500 अंक या 0.64% बढ़कर 77,648 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी50 156 अंक या 0.67% बढ़कर 23,506 पर कारोबार करता दिखा।

अदाणी समूह के शेयरों में 8% तक की गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी में बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर,  केवल अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक में गिरावट दर्ज की गई। अदाणी समूह के शेयर शुक्रवार को भी दबाव में रहे, जो 8% तक गिरकर खुले।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
अदाणी के शेयरों में गिरावट - फोटो : amarujala.com

कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अदाणी के शेयर और टूटे

अदाणी ग्रीन एनर्जी में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जो लगभग 8% गिर गई, इसके बाद अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 7% की गिरावट दर्ज की गई। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदानी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर सहित समूह के अन्य शेयर 4-7% गिरावट के साथ खुले। पिछले सत्र में समूह के बाजार मूल्य में लगभग 27 बिलियन डॉलर की गिरावट आई। अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। समूह ने आरोपों को "निराधार" बताते हुए खारिज कर दिया है। इस बीच, केन्या ने गुरुवार को अदाणी समूह के साथ अपनी करीब 2 बिलियन डॉलर की खरीद प्रक्रिया को रद्द कर दिया। इस समझौते के जरिए जिससे देश के मुख्य हवाई अड्डे का नियंत्रण अदाणी समूह को सौंपे जाने की उम्मीद थी।

टाटा पावर के शेयरों में 2% की तेजी

एकल शेयरों में, टाटा पावर के शेयरों में 2% की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने स्वच्छ ऊर्जा बिजली परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ 4.25 बिलियन डॉलर का करार किया है। एसजेवीएन के शेयरों में भी 6% से अधिक की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने अक्षय ऊर्जा विकास के लिए राजस्थान सरकार के साथ एक समझौता किया। सेक्टोरल फ्रंट पर, निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स 1-2% की तेजी के साथ खुले, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 में करीब 0.5% की तेजी आई। बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 2.5% की गिरावट के साथ 15.6 पर आ गया।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर बाजार की नजर

शुक्रवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 61.90 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,411.80 अंक पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 193.95 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,349.74 अंक पर खुला। विशेषज्ञों के अनुसार बाजार अब भी सतर्क मोड में हैं और सप्ताहांत में महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे शेयरों को नई दिशा दे सकते हैं। अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण कल एफआईआई ने ज्यादा शेयर बेचे।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

बाजार की चाल पर क्या बोले जानकार?

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा, "मिश्रित वैश्विक और घरेलू संकेतों के कारण आज भारतीय शेयर बाजारों में सतर्क चाल दिखने की उम्मीद है। शनिवार को महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर बाजारों की निगाह रहेगी। यूक्रेन रूस के बढ़ते तनाव के कारण तेल की बढ़ती कीमतों पर भी सावधानी से नजर रखी जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "कल एफपीआई की बिक्री निराशाजनक रूप से अधिक रही, ऐसा शायद अदाणी समूह के शेयरों पर दबाव के कारण रहा। दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 5वें सबसे बड़े बाजार के रूप में, भारतीय निवेशकों और भारतीय बाजारों को इस तरह के घटनाक्रमों को गंभीरता से लेना चाहिए और अधिक तनाव नहीं लेना चाहिए।"

वैश्विक बाजार का क्या हाल है?

एशियाई बाजारों में, जापान के निक्केई 225 में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई, ताइवान के भारित सूचकांक में 1.74 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 1.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक हांगकांग और चीन के बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर रुख के साथ खुला और अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से मात्र तीन पैसे बढ़कर 84.47 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा। विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ तथा ब्रेंट तेल की कीमतों में तेजी जारी रही, क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित करना जारी रखा। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शेयर बेचने का सिलसिला जारी रखा है और डॉलर पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.48 पर खुला और एक सीमित दायरे में घूमते हुए 84.47 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जिसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले मात्र 3 पैसे की बढ़त है। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 84.50 के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed