फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: एमपीसी के फैसलों के बाद झूमा शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 25150 के पार पहुंचा

Wed, 09 Oct 2024 10:43 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 09 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

Share Market: सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में उछाल आया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने के एलान के बाद बीएसई सेंसेक्स 615.13 (0.75%) अंकों की बढ़त के साथ 82,249.94 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 197.80 (0.79%) अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,052.80 अंक पर कारोबार करता दिखा। 

विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में उछाल आया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में बिकवाली दिखी। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाल निशान में दिखा, जबकि जापान का निक्की 225 अंक चढ़ा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। उधर, कच्चे तेल का वैश्विक सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाली और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,729.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके उलट, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,000.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed