फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव के साथ हो रहा कारोबार

Wed, 25 Sep 2024 09:59 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 25 Sep 2024 09:59 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 17 मिनट के आसपास बीएसई सेंसेक्स 64 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 84,850 पर के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी50 30 अंक या 0.12% गिरकर 25,910 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय ब्लू-चिप सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी  लगातार चार सत्रों में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद बुधवार को थोड़ा कमजोर दिखे। इसका कारण आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट रहा। सुबह 9 बजकर 17 मिनट के आसपास बीएसई सेंसेक्स 64 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 84,850 पर के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी50 30 अंक या 0.12% गिरकर 25,910 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नरम पड़े बेंचमार्क सूचकांक

पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती के बाद से बेंचमार्क सूचकांक हर सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नरम पड़े। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और एसबीआई में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर पावर ग्रिड, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन ने शुरुआती बढ़त दर्ज की।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मोर्चे पर, निफ्टी मेटल में 1.2% की वृद्धि हुई, जो चीन द्वारा अपनी धीमी होती अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की घोषणा के बाद लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। इस बीच, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग स्टॉक में, ईजी ट्रिप प्लानर्स शुरुआती कारोबार में 7.4% गिर गया। ऐसी खबरें आईं हैं कि प्रमोटर निशांत पिट्टी ने ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 8.5% तक की हिस्सेदारी बेची है। वहीं डेल्टा कॉर्प के शेयरों में उसके रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी व्यवसायों के डीमर्जर की घोषणा के बाद 10% का उछाल आया।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

चीन के बाजार में मजबूती, अन्य एशियाई बाजार भी चढ़े

चीन के शेयर बाजार में बुधवार को उछाल आया। इसका क्षेत्रीय बाजारों पर भी सकारात्मक असर पड़ा और वैश्विक रैली को आगे बढ़ाने में मदद मिली। पिछले सत्र में 4.3% की उछाल के बाद मेन लैंड चीन के ब्लू चिप्स शेयर 3.1% तक चढ़े। हांगकांग का हैंग सेंग 2.2% चढ़ा। इसमें मंगलवार को 4.1% की मजबूती आई थी।

चीन के शेयरों की मजबूत शुरुआत से अन्य एशियाई सूचकांकों को भी बढ़ावा मिला। ताइवान के बेंचमार्क में 1.3% और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.1% की बढ़त दर्ज की गई। जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों के MSCI के सबसे बड़े सूचकांक में 1% की तेजी आई। जापान के निक्केई ने भी शुरुआती कमजोरी को झेलते हुए 0.3% की बढ़त हासिल की। इसे पारंपरिक रूप से सुरक्षित येन में गिरावट से मदद मिली।

रुपया मजबूत, कच्चे तेल का भाव नरम पड़ा

एफआईआई/डीआईआई ट्रैकर के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)/ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 24 सितंबर 2024 को शुद्ध रूप से 2,784.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,868.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कच्चे तेल की कीमत पिछले सत्र में बढ़ने के बाद बुधवार को नीचे आई। ब्रेंट क्रूड वायदा 14 सेंट गिरकर 74.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 22 सेंट की गिरावट के साथ 71.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

रुपया बुधवार को मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 83.57 पर पहुंच गया। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की चाल को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.21% गिरकर 100.25 के स्तर पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed