{"_id":"66c565a0d84733e73c02a75d","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 24650 के करीब पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 24650 के करीब पहुंचा
Wed, 21 Aug 2024 09:27 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:27 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 134.89 (0.16%) अंकों की गिरावट के साथ 80,667.97 स्तर पर जबकि निफ्टी 3.45 (0.01%) अंक फिसलकर 24,695.40 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 134.89 (0.16%) अंकों की गिरावट के साथ 80,667.97 स्तर पर जबकि निफ्टी 3.45 (0.01%) अंक फिसलकर 24,695.40 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विदेशी फंडों की लगातार निकासी, एशियाई बाजारों से कमजोर रुझान और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.58 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 80,664.28 पर आ गया। एनएसई निफ्टी में चार दिन की तेजी पर लगाम लग गई और यह 15.20 अंक फिसलकर 24,683.65 पर आ गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक पिछड़ गए।
लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और अदानी पोर्ट्स के शेयरो में बढ़त दिखी। एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को फिर से बिकवाली की और उन्होंने 1,457.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने मंगलवार को 2,252.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "एफआईआई की बिकवाली और डीआईआई की खरीददारी का रुझान जारी है। लेकिन डॉलर इंडेक्स में गिरावट से एफआईआई की निकासी के रुझान पर लगाम लगने की संभावना है। हालांकि, बड़ा एफआईआई निवेश तभी होगा जब भारतीय शेयरों के मूल्यांकन सही स्तर पर होंगे, लेकिन घरेलू प्रवाह के मौजूदा संदर्भ में यह संभव नहीं लगता है।"
विजयकुमार ने कहा कि ऊंचे मूल्यांकन के बावजूद बाजार का माहौल तेजी का बना हुआ है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.11 फीसदी गिरकर 77.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।बुधवार को शुरुआती कारोबारी सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे टूटकर 83.84 पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47 फीसदी उछलकर 80,802.86 पर बंद हुआ। इस दौरान, लगातार चौथे सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए एनएसई निफ्टी 126.20 अंक या 0.51 फीसदी बढ़कर 24,698.85 पर पहुंच गया था।