फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: मोदी सरकार की वापसी तय होते ही निवेशकों का भरोसा लौटा; सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 पार

Thu, 06 Jun 2024 12:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 06 Jun 2024 12:08 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 400.42 (0.53%) अंकों की बढ़त के साथ 74,744.30 के स्तर पर जबकि निफ्टी 122.31 (0.54%) अंक मजबूत होकर 22,742.65 के स्तर पर कारोबार कर करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट अपडेट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। गुरुवार को भी शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। वीकली एक्सपायरी के दिन सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 400.42 (0.53%) अंकों की बढ़त के साथ 74,744.30 के स्तर पर जबकि निफ्टी 122.31 (0.54%) अंक मजबूत होकर 22,742.65 के स्तर पर कारोबार कर करता दिखा।शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.41 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 696.46 अंक उछलकर 75,078.70 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 179.15 अंक की बढ़त के साथ 22,799.50 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने इससे पहले बुधवार को नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। हालांकि, पीएम मोदी की अगली सरकार अपने सहयोगियों पर निर्भर रहेगी पर उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया। इसके बाद बाजार में गुरुवार को निवेशकों के बीच राहत दिखी और बाजार ने बढ़त हासिल की। मंगलवार को चुनाव परिणामों में भाजपा की सीटें घटने के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स में छह-छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद बुधवार को बाजार में रिकवरी लौटी और अब गुरुवार को भी बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


इस बीच, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक से एनटीपीसी, एसबीआई और पावर ग्रिड 2.5% से 5% ऊपर खुले। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो और एचसीएल टेक भी बढ़त के साथ खुले, जबकि एचयूएल, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और एशियन पेंट्स गिरावट के साथ खुले।

क्षेत्रीय मोर्चे पर, निफ्टी रियल्टी 3.9% बढ़ा, और निफ्टी पीएसयू बैंक 3.3% बढ़ा। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मीडिया, मेटल, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी 2% तक की तेजी देखी गई। दूसरी ओर, निफ्टी एफएमसीजी और फार्मा लाल निशान पर खुले। एकल शेयरों में, बीएचईएल ने थर्मल पावर प्रोजेक्ट ऑर्डर प्राप्त करने के बाद 10% अपर सर्किट मारा, जिसमें अदाणी पावर की ओर से मिला ऑर्डर भी शामिल है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ने की उम्मीद से गुरुवार को एशियाई शेयरों में तेजी आई, जबकि यूरो यूरोपीय सेंट्रल बैंक की नीति बैठक से पहले मजबूत हुआ, वहां ब्याज दर में कटौती की व्यापक उम्मीद है।

जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों में MSCI का सबसे बड़ा सूचकांक 1.14% चढ़ा, जिसका नेतृत्व तकनीकी शेयरकर के शेयरों ने किया। सूचकांक ने हफ्ते में 2.7% की बढ़त हासिल की और इसने अपनी दो सप्ताह की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। जापान का निक्केई 1% चढ़ा। चीन के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई, ब्लू-चिप इंडेक्स 0.38% बढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.81% बढ़ा।

ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 78.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 78.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 5,656.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 2,303.19 अंक यानी 3.20 प्रतिशत उछलकर बुधवार को 74,382.24 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 735.85 अंक या 3.36 प्रतिशत चढ़कर 22,620.35 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed