फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: छुट्टी के बाद बाजार में कमजोरी; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 22700 से फिसला

Fri, 12 Apr 2024 10:36 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 Apr 2024 10:36 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 304 अंकों या 0.40% की गिरावट के साथ 74,734 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 82 अंकों या 0.36 अंक कमजोर होकर 22,672 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।  

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुक्रवार को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को बाजार में ईद की छुट्टी थी, उसके बाद शुक्रवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहने से फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना क्षीण हुई है। निवेशकों का ध्यान अब घरेलू बाजार में कंपनियों के आने वाले तिमाही परिणामों पर टिकी हुई है। शुक्रवार को टीसीएस के नतीजे आने वाले हैं।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर कारोबार होता दिखा  

शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 304 अंकों या 0.40% की गिरावट के साथ 74,734 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 82 अंकों या 0.36% कमजोर होकर 22,672 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

सेंसेक्स के 30 शेयरों में सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 1 से दो प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टल और मारुति के शेयर भी गिरावट के साथ खुले। दूसरी ओर एनटीपीसी, एलएंडटी और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त के साथ खुले।

सीएएमएस के शेयरों में दिखी पांच प्रतिशत की बढ़त

कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। भारतीय रिजर्व बैंक ने सीएएमएस को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है। उसके बाद कंपनी के शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर राजस्व में 10% की बढ़ोतरी के बाद मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के शेयरों में आठ प्रतिशत की बढ़त दिखी।

भारती हेक्साकॉम के शेयरों की हुई दमदार लिस्टिंग

भारती एयरटेल से संबद्ध कंपनी भारती हेक्साकॉम के शेयर शुक्रवार को एक्सचेंजों पर 32.45% के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 755.2 रुपये और एनएसई पर 755 रुपये पर शुरू हुआ, जबकि ऑफर प्राइस 570 रुपये था। लिस्टिंग से पहले अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर 60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed