{"_id":"660a2efe76511380f80074c6","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के करीब पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के करीब पहुंचा
Mon, 01 Apr 2024 10:41 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:41 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सोमवार को सुबह करीब 9.21 बजे बीएसई सेंसेक्स 533 अंक या 0.73% बढ़कर 74,189 पर कारोबार करता दिखा, वहीं, निफ्टी 178 अंक या 0.80% की बढ़त के साथ 22,506 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सेशन में बढ़त के साथ खुले। भारतीय इक्विटी सूचकांक सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों में मामूली राहत के बाद हरे निशान पर खुले। सोमवार को सुबह करीब 9.21 बजे बीएसई सेंसेक्स 533 अंक या 0.73% बढ़कर 74,189 पर कारोबार करता दिखा, वहीं, निफ्टी 178 अंक या 0.80% की बढ़त के साथ 22,506 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
सोमवार को निफ्टी 0.80% की बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड हाई 22,530 के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.7 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 391.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उधर, अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों पर फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बीते शुक्रवार को कहा कि ये आंकड़े केंद्रीय बैंक के अनुमानों के अनुसार ही है। फेड प्रमुख के इस बयान का सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
विज्ञापन
देश का मुद्रा और ऋण बाजार सोमवार (1 अप्रैल) को बंद रहेंगे। मंगलवार (2 अप्रैल) को बाजार में फिर से कारोबार शुरू होगा। इससे पहले शुक्रवार को भी बाजार बंद थे।
विज्ञापन