फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार

Wed, 27 Mar 2024 10:17 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Mar 2024 10:17 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के मामले में शीर्ष रहे, इनमें 1% से अधिक का बढ़त दिखा। एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल एलएंडटी और टाटा मोटर्स भी बढ़त के साथ खुले, जबकि विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और नेस्ले इंडिया के गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बावजूद हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज और वित्तीय शेयरों के मजबूत प्रदर्शन से भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बुधवार को हरे निशान पर करोबार करते दिखे। भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.15 बजे 500 अंकों की तेजी के साथ 72,976 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 22,150 अंक के ऊपर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

सेंसेक्स में बढ़त और गिरावट वाले शेयर ये रहे

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के मामले में शीर्ष रहे, इनमें 1% से अधिक का बढ़त दिखा। एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल एलएंडटी और टाटा मोटर्स भी बढ़त के साथ खुले, जबकि विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और नेस्ले इंडिया के गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन


सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) के शेयर एक रिपोर्ट के बाद 6.4% तक गिर गए। रिपोर्ट के अनुसार स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने ब्लॉक डील के माध्यम से कंपनी में अपनी पूरी 7.18% हिस्सेदारी बेच दी है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा लैंको अमरकंटक पावर की 100% इक्विटी शेयर पूंजी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी देने के बाद अदाणी पावर के शेयरेां में 4% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी ऑटो और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी दिखी

सेक्टरवार, निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.6% बढ़ गया, और निफ्टी मेडिस 1.3% बढ़ गया। निफ्टी ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी में भी तेजी दिखी। इस बीच, व्यापक बाजार में, निफ्टी स्मॉलकैप100 और मिडकैप 00 क्रमशः 0.7% और 0.5% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed