Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ बढ़त जारी, सेंसेक्स पहली बार 71000 के पार, निफ्टी 21300 के पार

Fri, 15 Dec 2023 12:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Dec 2023 12:05 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर सेंसेक्स 165.40 (0.23%) अंकों की बढ़त के साथ 70,701.76 के स्तर पर जबकि निफ्टी 58.15 (0.27%) अंकों की बढ़त के साथ 21,240.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 500 अंकों की बढ़त के साथ 71000 का लेवल पार कर गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी पहली बार 21300 के पार चला गया। फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना व्यक्त करने के बाद पूरी दुनिया के बाजार में मजबूती दिखी जिसके असर से भारतीय शेयर बाजार नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 570 अंक की तेजी के साथ 71,084.08 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 173 अंक की बढ़त के साथ 21,355.65 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.29 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.67 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इंडिया वीआईएक्स का डर इंडेक्स 2.04 फीसदी बढ़कर 12.57 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त का सिलसिला रहा। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी भी 21,250 के पार पहुंच गया। सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर सेंसेक्स 165.40 (0.23%) अंकों की बढ़त के साथ 70,701.76 के स्तर पर जबकि निफ्टी 58.15 (0.27%) अंकों की बढ़त के साथ 21,240.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.30 के स्तर पर सपाट ढंग से कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

आईटी और मेटल सेक्टर के स्टॉक्स में दिखी चौतरफा खरीदारी

बाजार में आईटी और मेटल स्टॉक्स में चौतरफा खरीदारी दिखी। निफ्टी में हिंडाल्को और इंफोसिस 2% तक की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स रूप में कारोबार करते दिखे। जबकि एचडीएफसी टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 929 अंकों की उछाल के साथ 70,514 पर बंद हुआ था।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 356.66 लाख करोड़ रुपये हुआ

इस सप्ताह की शुरुआत में फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के बाद मार्च 2024 तक अमेरिकी दर में कटौती के ऊंचे दांव के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजारों ने सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुलने के बाद बढ़त को और बढ़ा दिया। सभी क्षेत्रों में लाभ देखा गया। बीएसई सेंसेक्स 550 अंक या 0.79% बढ़कर 71,011 पर कारोबार कर रहा था। सुबह करीब 10.25 बजे निफ्टी 50 170 अंकों या 0.80% की तेजी के साथ 21,352 पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई की सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.64 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 356.66 लाख करोड़ रुपये हो गया।

एफपीआई ने 3570 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले सत्र के दौरान शुद्ध आधार पर 3,570.07 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 553.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed