फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: दमदार बढ़त के साथ नई ऊंचाइयों पर शेयर बाजार, सेसेक्स 786 अंक मजबूत, निफ्टी 21150 के करीब

Thu, 14 Dec 2023 10:55 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 14 Dec 2023 10:55 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। शुरुआती कारोबार में गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 769.76 (1.10%) अंकों की तेजी के साथ 70,379.71 के स्तर पर जबकि निफ्टी 210.21 (1.00%) अंक मजबूत होकर 21,136.55 के लेवल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में दमदार तेजी दिखी। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। शुरुआती कारोबार में गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 769.76 (1.10%) अंकों की तेजी के साथ 70,379.71 के स्तर पर जबकि निफ्टी 210.21 (1.00%) अंक मजबूत होकर 21,136.55 के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप तीन लाख करोड़ रुपये बढ़कर 354.19 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक-एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखी। बुधवार को फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों पर नरम संकेत मिलने के बाद बाजार में यह मजबूती आई। शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 83.27 रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार की चौतरफा तेजी के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चौतरफा खरीदारी दिखी। इस दौरान बैंकिंग और आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में सबसे अधिक मजबूती दिखी। निफ्टी में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और एलटीआई माइंडट्री टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखे। वहीं पॉवरग्रिड के शेयरों में नरमी दिखी। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 33 अंक मजबूत होकर 69,584 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार की मजबूती पर बोले जानकार

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के डॉ वीके विजय कुमार के अनुसार बुधवार को फेड की ओर से ब्याज दरों में नरमी के स्पष्ट संदेश देने के बाद बाजार में मजबूती का माहौल बना है। इससे गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शुुरआती कारोबार में ही बड़ी बढ़त दिखी। बाजार में अब आगे चुनाव-पूर्व रैली शुरू होने के भी आसार बढ़े हैं, ऐसे में यह नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ सकता है।



फेडरल रिजर्व के कल के संदेश से यह निष्कर्ष निकला है कि सख्ती का चक्र समाप्त हो गया है और 2024 में तीन बार दरों में कटौती संभव है। बाजार को चार कटौती की उम्मीद है। डाउ में रिकॉर्ड तोड़ तेजी कई सूचकांकों को नए रिकॉर्ड की ओर ले जाएगी।

अमेरिका में 10 साल की अवधि में प्रतिफल के 4 प्रतिशत तक गिरने से भारत में बड़े पूंजी प्रवाह को बढ़ावा मिलने के आसार हैं। इसका मुख्य लाभ लार्ज कैप्स को होगा, खासतौर पर बैंकिंग के शेयरों को इससे मजबूती मिलेगी। आईटी क्षेत्र में भी लिवाली आकर्षित होने की संभावना है। खुदरा क्षेत्र में उत्साह से मिड और स्मॉल कैप में भी तेजी आ सकती है, लेकिन इस सेगमेंट में वैल्यूएशन कम्फर्ट नहीं है।

आईनॉक्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला

आईनॉक्स इंडिया लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) गुरुवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। यह 18 दिसंबर को बंद होगा। क्रायोजेनिक उपकरण निर्माता और आपूर्तिकर्ता आईनॉक्स इंडिया का लक्ष्य आईपीओ से 1459.32 करोड़ रुपये जुटाना है, यह 100% बिक्री पेशकश (ऑफर फोर सेल) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed