फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today

Sensex All Time High: ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर के करीब पहुंचकर टूटा

Wed, 21 Jun 2023 01:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 Jun 2023 01:54 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुलने के बाद बाजार थोड़ी ही देर में सेंसेक्स ऑल टाइम हाई को पार कर गया और 63588 का लेवल तक पहुंच गया। निफ्टी भी 18850 के पार पहुंचकर अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा। हालांकि ऊपरी स्तरों पर बाजार में बिकवाली दिखी।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today
सेंसेक्स ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स 139.76 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ 63,467.46 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 8.45 (0.045%) अंकों की तेजी के साथ 18,825.15 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि हरे निशान पर खुलने के बाद बाजार थोड़ी ही देर में सेंसेक्स ऑल टाइम हाई को पार कर गया और 63588 का लेवल तक पहुंच गया। निफ्टी भी 18850 के पार पहुंचकर अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा। हालांकि ऊपरी स्तरों पर बाजार में बिकवाली दिखी। पीएम मोदी आज अमेरिका दौरे पर हैं ऐसे में आज शेयर बाजार की हलचल पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। 

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स ऐसे पहुंचा ऑल टाइम हाई पर 

विज्ञापन

वर्ष 2014 से अब के तक के सेंसेक्स के सफर की बात करें तो जनवरी 2014 में जो सेंसेक्स 21,222.19 के लेवल पर था वह 2023 में अपने ऑल टाइम हाई 63588.31 के लेवल तक पहुंच चुका है। सेंसेक्स का पिछला ऑल टाइम हाई 63,583.07 था, जिस लेवल पर यह दिसंबर 2022 में पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी भी ऑल टाइम हाई के करीब पहुंचा

एक दशक पहले जो निफ्टी 6000 का स्तर भी हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा था। 10 वर्षों के बाद दिसंबर 2022 में वहीं निफ्टी 18900 के करीब पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में फिर कमजोरी दर्ज की गई पर एक बार फिर यह इसी लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी के 50 शेयरों का मार्केट कैप 14,920,255.38 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले एक दशक के दौरान निफ्टी 211% की आश्यचर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितताओं और जियोपॉलिटिकल तनावों के कारण बाजार में आए उठा-पटक के बावजूद भारतीय बाजार ने अपने समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और ऑलटाइम हाई का आंकड़ा छू लिया। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2030 तक निफ्टी ऊंचाईयों को हासिल करते हुए 50,000 का आंकड़ा छू सकता है।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 294.49 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 63,588.31 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गया। सेंसेक्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) भी नए रिकॉर्ड स्तर 294.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 260.61 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,588.31 अंक पर था। पिछले साल एक दिसंबर को सेंसेक्स 63,583.07 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। शेयर बाजार में तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,94,49,069.63 करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में एफआईआई की वापसी से मिली मजबूती

सेंसेक्स के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद एलकेपी सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च एस रंगनाथन ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र के बढ़ते पीएमआई के साथ भारत सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय में निरंतर वृद्धि के कारण बेंचमार्क सूचकांक आज नई ऊंचाई पर पहुंच गए। ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद हम बढ़ती क्रेडिट मांग देख रहे हैं और भारतीय उद्योग जगत आज पहले से कहीं बेहतर बैलेंस शीट का दावा कर सकता है। अप्रैल के बाद से हमारे बाजारों में एफआईआई की वापसी ने धारणा को बढ़ावा दिया है, हालांकि घरेलू निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में विश्वास बनाए रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed