Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 404 अंक गिरा, निफ्टी 19300 से नीचे पहुंचा
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 404 अंक गिरा, निफ्टी 19300 से नीचे पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार में भी बिकवाली दिखी। इस दौरान सेंसेक्स में 400 अंकों जबकि निफ्टी में 100 अंक की गिरावट दर्ज की गई। रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक के ब्योरे में मुद्रास्फीति के जोखिम का संकेत दिए जाने और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ओर से वैश्विक केंद्रीय बैंकों की बैठक में स्पीच दिए जाने से पहले शुक्रवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।
शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
शुक्रवार को शुरुआती करोबारी सेशन में सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 445 अंक या 0.68% की गिरावट के साथ 64,807 पर कारोबार करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 118 अंकों की गिरावट के साथ 19,268 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, रिलायंस, एक्सिस बैंक और इंफोसिस गिरावट के साथ खुले, जबकि केवल एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड बढ़त के साथ खुले।
भारत के केंद्रीय बैंक ने अपनी नवीनतम मौद्रिक नीति बैठक के मिनट्स में, खाद्य कीमतों में हालिया वृद्धि और घरेलू मुद्रास्फीति पर बैंकिंग प्रणाली में तरलता की अधिकता के प्रभाव की बारीकी से निगरानी करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इंडिविजुअल शेयरों में पेटीएम चार प्रतिशत की तेजी के साथ खुला। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर लगातार पांचवें सत्र में 5% की गिरावट के साथ खुले।
निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.71% की गिरावट
सेक्टर वार बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.71% और निफ्टी मेटल में 0.73% की गिरावट आई। फाइनेंशियल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और आईटी सेक्टर भी गिरावट के साथ खुले। घरेलू स्तर पर केंद्रित मिड-कैप में 0.37% की गिरावट आई, जबकि स्मॉल-कैप में 0.05% की वृद्धि हुई।
हफ्ते के आखिरी करोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स ऑर टॉप लूजर्स शेयर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,525 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,797 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी आई। ब्रेंट क्रूड 20 सेंट या 0.24% बढ़कर 83.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 22 सेंट या 0.28% बढ़कर 79.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले और कमजोर जोखिम के कारण डॉलर सूचकांक के दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 82.66 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
डॉलर सूचकांक, जो छह प्रमुख विश्व मुद्राओं की बास्केट के मुकाबले डॉलर की चाल को ट्रैक करता है, 0.24% बढ़कर 104.23 के स्तर पर पहुंच गया।