फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी; सेंसेक्स 535 अंक उछला, निफ्टी 22200 के पार

Thu, 22 Feb 2024 05:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Feb 2024 05:45 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 535.15 (0.73%) अंक मजबूत होकर 73,158.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 162.41 (0.74%) अंक चढ़कर 22,217.45 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में तेजी दिखी। गुरुवार को सेंसेक्स दिन के निचले स्तरों से लगभग 1000 अंकों तक उछला। वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 535.15 (0.73%) अंक मजबूत होकर 73,158.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 162.41 (0.74%) अंक चढ़कर 22,217.45 के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार के दिन गिरावट के बाद निफ्टी गुरुवार को फिर नए हाई पर पहुंचा। इस दौरान आईटीसी और टीसीएस के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और इंडेक्स दिनभर के कारोबार के दौरान 73,256.39 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी के 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी 22,252.50 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।


जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "घरेलू बाजार में दिन के निचले स्तर से रिकवरी दिखी। निवेशक यूरोजोन के सकारात्मक पीएमआई डेटा और अमेरिकी टेक कंपनियों के प्रभावशाली आय रिपोर्ट से उत्साहित हैं। व्यापक बाजार ने लचीलापन दिखाया क्योंकि फरवरी में भारत की आर्थिक गतिविधि का विस्तार जारी रहा, सेवा और विनिर्माण पीएमआई दोनों में सुधार हुआ। इससे बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया। 


बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.92 फीसदी, लार्जकैप इंडेक्स में 0.81 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.54 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएलटेक में सर्वाधिक 3.12 प्रतिशत आई। वहीं आईटीसी में 2.73 प्रतिशत तथा महिंद्रा व महिंद्रा में 2.61 प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस 2.44 प्रतिशत चढ़ गया।    लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में टेक महिंद्रा, विप्रो, एलएंडटी और मारुति शामिल हैं।
   
हालांकि, प्रमुख बैंकों के शेयरों में बिकवाली दिखी। इंडसइंड बैंक के शेयर 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक में 1.28 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.11 फीसदी और एसबीआई में 0.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अन्य शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक चढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट भी बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय शेयर भी ज्यादातर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले बुधवार को अमेरिका में फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स जारी होने के बाद ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। फेड के मिनट्स में बताया गया है कि बैठक के दौरान अधिकांश नीति निर्माता ब्याज दरों में कटौती के जोखिमों के बारे में चिंतित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed