फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex opening bell: Open market broke on Monday, Sensex down 260 points, Nifty reached below 16250 sensex latet news in hindi dollar vs rupee

Sensex opening bell: सेंसेक्स 260 अंक नीचे, निफ्टी 16250 से नीचे फिसला, रुपया पहली बार 80 के पार

Tue, 19 Jul 2022 09:47 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 19 Jul 2022 09:47 AM IST
सार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुले हैं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स टूटकर खुले हैं। साोमवार को बाजार के शुरुआती कारोबार में फेडरल बैंक के शेयर दो प्रतिशत तक टूट गए हैं जबकि वोडा-आइडिया के शेयरों में दो प्रतिशत की तेजी दिख रही है।

विज्ञापन
Sensex opening bell: Open market broke on Monday, Sensex down 260 points, Nifty reached below 16250 sensex latet news in hindi dollar vs rupee
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

ग्लोबल बाजारों के मिले-जुले रुख के बाद मंगलवार को भारतीय बाजारों में भी कमजोरी दिखी। सोमवार को सेंसेक्स 260 अंकों तक टूटकर खुला तो निफ्टी भी 16250 के नीचे पहुंच गया है।  भारतीय बाजार कमजोरी के साथ खुलने से कई स्टॉक्स कमजोर दिख रहे हैं। आज SGX निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को अच्छी शुरुआत के बावजूद अमेरिकी बाजार फिसलकर बंद हुए। डाओ जोंस 600 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सऊदी अरब दौरे के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। वहीं FIIs की बात करें तो उन्होंने इंडेक्स फ्यूचर्स में 1395 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। जबकि DIIs ने सोमवार को कैश में 844 करोड़ रुपये खरीदारी की थी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रुपया पहली बार 80 के पार पहुंचा 

भारतीय रुपया 19 जुलाई के कारोबारी सेशन में पहली बार 80 का लेवल पार कर चुका है। रुपए का यह रिकॉर्ड निचला स्तर है। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले पहली बार 80 रुपये के पार खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को चार पैसे कमजोर होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया रुपया 79.97 के मुकाबले 80.01 प्रति डॉलर पर खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed