फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today on may 7th 2021 opening Indian indices higher

Sensex, Nifty Today: बाजार में जारी रौनक: 338 अंक उछलकर 49 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार

Fri, 07 May 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 07 May 2021 09:24 AM IST
सार

सेंसेक्स 338.14 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 49287.90 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.60 अंक यानी 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 14831.40 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today on may 7th 2021 opening Indian indices higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 338.14 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 49287.90 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.60 अंक यानी 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 14831.40 के स्तर पर खुला। आज 1155 शेयरों में तेजी आई, 272 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 63 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एम एंड एम, डॉक्टर रेड्डी, एसबीआई, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, टेक, महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 184.58 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 49134.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 76.10 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 14800.90 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष 10 कंपनियों में से सात की बाजार पूंजी में उछाल
देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली कंपनियों में सात कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 172.65 अंकों (0.35 फीसदी) की तेजी के साथ 48850.20 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 54.40 अंक यानी 0.37 फीसदी के उछाल के साथ 14672.30 के स्तर पर खुला था।


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 272.21 अंक यानी 0.56 फीसदी ऊपर 48,949.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 14,724.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed