फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market 28th May 2021 Update Indian indices opened high

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: सकारात्मक वैश्विक संकेतों से उछला सेंसेक्स, रिकॉर्ड स्तर पर खुला निफ्टी

Fri, 28 May 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 28 May 2021 09:25 AM IST
सार

सेंसेक्स 291.44 अंकों (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 51406.66 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 99.10 अंक (0.65 फीसदी) की तेजी के साथ 15437.00 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market 28th May 2021 Update Indian indices opened high
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 291.44 अंकों (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 51406.66 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.10 अंक (0.65 फीसदी) की तेजी के साथ 15437.00 के स्तर पर खुला। यह निफ्टी का रिकॉर्ड स्तर है। मई सीरीज में निफ्टी करीब तीन फीसदी और सेंसेक्स 2.71 फीसदी चढ़ा है। आज 1363 शेयरों में तेजी आई, 419 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
जापान का निक्केई इंडेक्स 614 अंक ऊपर 29,164 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स चार अंक की नीचे के साथ 3,604 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 168 अंक ऊपर 29,281 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 24 अंकों की बढ़त के साथ 3,190 पर आ गया है। गुरुवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 141.59 अंक ऊपर 34,464.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1.72 अंक नीचे 13,736.30 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एल एंड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस, एसबीआई, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, ओएनजीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, इंफोसिस, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 194.95 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 51310.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 39.80 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 15377.70 पर था।

पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
पिछले कारोबारी सप्ताह में देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में 2,41,177.27 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

पिछले कारोबारी दिन मामूली तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 11.78 अंकों (0.02 फीसदी) की तेजी के साथ 51029.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 4.20 अंक (0.03 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 15305.70 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 97.70 अंक यानी 0.19 फीसदी ऊपर 51,115.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 15,337.85 के स्तर पर बंद हुआ था। यह निफ्टी का रिकॉर्ड स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed