फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today 5 may 2021 opening Indian indices higher

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: 263 अंक उछलकर 48500 के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई तेजी

Wed, 05 May 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 05 May 2021 09:24 AM IST
सार

सेंसेक्स 263.50 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48517.01 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.90 अंक यानी 0.51 फीसदी के उछाल के साथ 14570.40 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today 5 may 2021 opening Indian indices higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 263.50 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48517.01 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.90 अंक यानी 0.51 फीसदी के उछाल के साथ 14570.40 के स्तर पर खुला। आज 1046 शेयरों में तेजी आई, 209 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, इंफोसिस, हिंदु्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, एम एंड एम, सन फार्मा, मारुति, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 397.51 अंक (0.82 फीसदी) ऊपर 48651.02 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 134.90 अंक (0.93 फीसदी) ऊपर 14631.40 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
सप्ताह के दौरान देश के शेयर बाजारों की चाल कोविड-19 के मोर्चे पर बनने वाली स्थिति, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही परिणामों और वैश्विक स्तर पर बनने वाले रुझानों के मुताबिक तय होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है। उनका मानना है कि राज्यों के विधानसभा चुनाव पिरणामों का बाजार पर बमुश्किल ही कोई असर होगा लेकिन सप्ताह के दौरान कोविड- 19 के मोर्चे पर घटने वाले घटनाक्रमों और केन्द्र तथा राज्य सरकार के इस स्थिति से निपटने की रणनीति से बाजार की चाल पर असर होगा।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 267.74 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48986.26 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.30 अंक यानी 0.58 फीसदी के उछाल के साथ 14718.50 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 465.01 अंक यानी 0.95 फीसदी नीचे 48,253.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.65 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 14,496.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed