फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today 4 may 2021 opening Indian indices higher

Sensex, Nifty Today: बाजार में लौटी रौनक: 267 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी हरे निशान पर

Tue, 04 May 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 04 May 2021 09:25 AM IST
सार

आज सेंसेक्स 267.74 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48986.26 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.30 अंक यानी 0.58 फीसदी के उछाल के साथ 14718.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today 4 may 2021 opening Indian indices higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.74 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48986.26 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.30 अंक यानी 0.58 फीसदी के उछाल के साथ 14718.50 के स्तर पर खुला। आज 1313 शेयरों में तेजी आई, 195 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 39 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
सप्ताह के दौरान देश के शेयर बाजारों की चाल कोविड-19 के मोर्चे पर बनने वाली स्थिति, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही परिणामों और वैश्विक स्तर पर बनने वाले रुझानों के मुताबिक तय होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है। उनका मानना है कि राज्यों के विधानसभा चुनाव पिरणामों का बाजार पर बमुश्किल ही कोई असर होगा लेकिन सप्ताह के दौरान कोविड- 19 के मोर्चे पर घटने वाले घटनाक्रमों और केन्द्र तथा राज्य सरकार के इस स्थिति से निपटने की रणनीति से बाजार की चाल पर असर होगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, मारुति, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं सन फार्मा, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाइटन और हिंदु्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 252.57 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 48971.09 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 23.80 अंक (0.16 फीसदी) ऊपर 14658.00 के स्तर पर था।

शीर्ष 10 कंपनियों में से सात की बाजार पूंजी में उछाल
देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली कंपनियों में सात कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन बाजार लाल निशान के साथ खुला था। सेंसेक्स 604.58 अंकों (1.24 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48177.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 171.90 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14459.20 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 63.84 अंक यानी 0.13 फीसदी नीचे 48718.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14634.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed