फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 6

Share Market: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा

Mon, 06 Sep 2021 09:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 06 Sep 2021 09:34 AM IST
सार

सेंसेक्स 269.92 अंकों (0.46 फीसदी) की तेजी के साथ 58399.87 के स्तर पर खुला। निफ्टी 73.70 अंकों (0.43 फीसदी) की बढ़त के साथ 17397.30 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 6
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार दोबारा उच्च स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 269.92 अंकों (0.46 फीसदी) की तेजी के साथ 58399.87 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंकों (0.43 फीसदी) की बढ़त के साथ 17397.30 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1456 शेयरों में तेजी आई, 409 शेयरों में गिरावट आई और 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
विश्लेषकों के अनुसार बाजार में इस सप्ताह भी सकारात्मक धारणा कायम रहने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हो सकती है। बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक रुख से तय होगी। मालूम हो कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार और टीकाकरण की वजह से भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों के मुताबिक, रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख से भी बाजार प्रभावित होगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एम एंड एम, बजाज ऑटो, एल एंड टी, एक्सिस बैंक, डॉक्टर रेड्डी, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, मारुति, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 229.28 अंक (0.39 फीसदी) ऊपर 58,359.23 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 116.40 अंक (0.67 फीसदी) ऊपर 17,440 पर था।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, रियल्टी, मेटल, आईटी और फार्मा शामिल हैं।

शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 277.41 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,129.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.45 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 17,323.60 के स्तर पर बंद हुआ था।


पिछले सत्र में उच्च स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 217.58 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 58070.12 के स्तर पर खुला। निफ्टी 61.80 अंकों (0.36 फीसदी) की बढ़त के साथ 17296 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed