फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 13

NSE BSE 13 October 2021: उच्चतम स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 60400 और निफ्टी 18 हजार के पार

Wed, 13 Oct 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 13 Oct 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 201.01 अंक या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 60485.32 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 82.50 अंकों (0.46 फीसदी) की बढ़त के साथ 18074.50 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 13
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 201.01 अंक या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 60485.32 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंकों (0.46 फीसदी) की बढ़त के साथ 18074.50 के स्तर पर खुला था। आज 1480 शेयरों में तेजी आई, 407 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.48 अंक या 2.20 फीसदी के लाभ में रहा। शुक्रवार को 'दशहरा' पर शेयर बाजार बंद रहेगा। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, एम एंड एम, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, एल एंड टी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, रिलायंस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा, एसबीआई, मारुति, टाइटन और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 438.17 अंक (0.73 फीसदी) ऊपर 60722.48 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 153.20 अंक (0.85 फीसदी) ऊपर 18145.20 पर था।

मंगलवार को लाल निशान पर खुला था सेंसेक्स
मंगलवार को सेंसेक्स 117.08 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 60018.70 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.70 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 17934.30 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 148.53 अंकों (0.25 फीसदी) की तेजी के साथ 60,284.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 46.00 अंक (0.26 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,991.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed