फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 17th August 2021

Share Market Today: पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद लुढ़का बाजार, 119 अंक नीचे खुला सेंसेक्स

Tue, 17 Aug 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 17 Aug 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 119.91 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 55462.67 के स्तर पर खुला। निफ्टी 37.80 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 16525.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 17th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सत्र में उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 119.91 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 55462.67 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.80 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 16525.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 897 शेयरों में तेजी आई, 782 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोमवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 55680.75 और निफ्टी ने 16,589.40 के स्तर को छू लिया था।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। ज्यादातर कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आ गए हैं। अब निवेशकों की नजर वैश्विक रुख पर होगी। बड़ी गतिविधियों के अभाव में मुख्य रूप से वैश्विक रुख ही घरेलू बाजार को दिशा देगा। गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, कोटक बैंक और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, टाइटन, एम एंड एम, आईटीसी,  टाटा स्टील, एसबीआई, एल एंड टी, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 181.16 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 55763.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 28.80 अंक (0.17 फीसदी) ऊपर 16534.20 पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 80.41 अंक (0.15 फीसदी) नीचे 55356.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 25.90 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 16503.20 के स्तर पर खुला था।


सोमवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार दोबारा उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 145.29 अंकों (0.26 फीसदी) की तेजी के साथ 55,582.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.95 अंकों (0.21 फीसदी) की तेजी के साथ 16,563.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed