फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 8 september 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स अब भी 58200 के पार

Wed, 08 Sep 2021 03:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 08 Sep 2021 03:39 PM IST
सार

सेंसेक्स 29.22 अंकों (0.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,250.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 8.60 अंकों (0.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,353.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 8 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 29.22 अंकों (0.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,250.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.60 अंकों (0.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,353.50 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद ग्रासिम, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, बीपीसीएल और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डिविस लैब, नेस्ले इंडिया, एसबीआई लाइफ, विप्रो और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और मेटल हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, ऑटो, रियल्टी और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। सेंसेक्स 9.12 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 58288.60 के स्तर पर खुला। निफ्टी 13.10 अंकों (0.08 फीसदी) की गिरावट के साथ 17349 के स्तर पर खुला था।

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 17.43 अंकों (0.03 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,279.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.70 अंकों (0.09 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 17,362.10 के स्तर पर बंद हुआ था।


बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। इसमें 2,93,804.34 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। सिर्फ इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में कमी आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और भारती एयरटेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed