फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 30 july 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 52600 के करीब सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Fri, 30 Jul 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 30 Jul 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 66.23 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,586.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.40 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,763.05 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 30 july 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.23 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,586.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 15.40 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,763.05 के स्तर पर बंद हुआ।  पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान में रहा। 

विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 76,640.54 करोड़ रुपये घटा। एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक हैं।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद सन फार्मा, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, एसबीआई और श्री सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, बैंक और मेटल, गिरावट पर बंद हुए। वहीं फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, आईट, मीडिया, बैंक और रियल्टी बढ़त पर बंद हुए।

अनुभवी प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगी कॉग्निजेंट, आईटी शेयरों में तेजी
आईटी सर्विस कंपनी कॉग्निजेंट के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज ने कहा है कि कॉग्निजेंट इस साल वह अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से टक्कर लेने के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगी। कॉन्गिजेंट की इस योजना से बाजार में स्किल्ड लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए एक युद्ध छिड़ सकता है। कोरोना काल में 150 अरब डॉलर के भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग में हर कंपनी अच्छे से अच्छे कर्मचारी को नियुक्त करना चाहेगी। इस साल अब तक कॉग्निजेंट ने करीब 30 हजार फ्रेशर्स की भर्ती की है। वहीं कंपनी की योजना इस साल कुल 45 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करने की है। घरेलू बाजार में आज आईटी शेयरों में तेजी देखी गई। 

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 38.86 अंक (0.07 फीसदी) ऊपर 52691.93 के स्तर पर खुला। निफ्टी 10.50 अंकों (0.07 फीसदी) की बढ़त के साथ 15789 के स्तर पर खुला था।


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 209.36 अंकों (0.40 फीसदी) की तेजी के साथ 52,653.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 69.05 अंकों (0.44 फीसदी) के उछाल के साथ 15,778.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed