फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 28 may 2021 closing Indian benchmark ended high

बाजार में खरीदारी: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन 307 अंक चढ़ा सेंसेक्स, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ निफ्टी

Fri, 28 May 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 28 May 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 307.66 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 51,422.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.80 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर (15,435.65) बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 28 may 2021 closing Indian benchmark ended high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में जमकर खरीदारी हुई और यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 307.66 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 51,422.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.80 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 15,435.65 के स्तर पर बंद हुआ। यह निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। आज शुरुआती कारोबार में भी निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 फीसदी मजबूत हुआ। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, अडाणी पोर्ट्स, ग्रासिम, एम एंड एम और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं श्री सीमेंट, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मीडिया और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और ऑटो शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
जापान का निक्केई इंडेक्स 614 अंक ऊपर 29,164 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स चार अंक की नीचे के साथ 3,604 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 168 अंक ऊपर 29,281 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 24 अंकों की बढ़त के साथ 3,190 पर आ गया है। गुरुवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 141.59 अंक ऊपर 34,464.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1.72 अंक नीचे 13,736.30 पर बंद हुआ। 

तेजी के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 291.44 अंकों (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 51406.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 99.10 अंक (0.65 फीसदी) की तेजी के साथ 15437.00 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 97.70 अंक यानी 0.19 फीसदी ऊपर 51,115.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 15,337.85 के स्तर पर बंद हुआ था। यह निफ्टी का रिकॉर्ड स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed