फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 27 may 2021 closing Indian benchmark ended high

बाजार में रौनक: आज फिर 51 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, उच्चतम स्तर पर निफ्टी

Thu, 27 May 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 27 May 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 97.70 अंक यानी 0.19 फीसदी ऊपर 51,115.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं  निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 15,337.85 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 27 may 2021 closing Indian benchmark ended high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 97.70 अंक यानी 0.19 फीसदी ऊपर 51,115.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 15,337.85 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 फीसदी मजबूत हुआ। 

विज्ञापन


दैनिक कोविज-19 मामलों में गिरावट के साथ निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2.11 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,847 लोगों की जान चली गई है। मई सीरीज में निफ्टी करीब तीन फीसदी और सेंसेक्स 2.71 फीसदी चढ़ा है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.54 फीसदी और 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 क्रमश: 0.54 फीसदी और 1.01 फीसदी ऊपर बंद हुए।
विज्ञापन


रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, 'चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।' चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, एसीबीआई, बाज ऑटो, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी, ओएनजीसी, आईओसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, रियल्टी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक और मेटल बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, आईटी, मीडिया, ऑटो और फार्मा शामिल हैं। 

मामूली तेजी के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 11.78 अंकों (0.02 फीसदी) की तेजी के साथ 51029.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 4.20 अंक (0.03 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 15305.70 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 379.99 अंक यानी 0.77 फीसदी ऊपर 51,017.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.00 अंक यानी 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 15,301.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed