फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 15 june 2021 closing Indian benchmark ended higher

Stock Market: लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर

Tue, 15 Jun 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 15 Jun 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 221.52 अंकों (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 52,773.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 15,869.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 15 june 2021 closing Indian benchmark ended higher
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 221.52 अंकों (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 52,773.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 15,869.25 के स्तर पर बंद हुआ। यह बाजार के बंद होने का उच्चतम स्तर है। आज लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा था।

विज्ञापन


आज लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर
पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी बाजार ने रिकॉर्ड बनाया था। सेंसेक्स 76.77 अंकों (0.15 फीसदी) की तेजी के साथ 52,551.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 15,811.85 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि शुक्रवार को सेंसेक्स 174.29 अंक ऊपर 52474.76 के स्तर पर और निफ्टी 61.60 अंक ऊपर 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
सोमवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 85.85 अंक नीचे 34,393.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.74 0.25 की बढ़त के साथ 104.72 अंक ऊपर 14,174.10 पर बंद हुआ। जापान के निक्केई इंडेक्स इंडेक्स में आज एक फीसदी की मजबूती है। कोरिया के कोस्पी में 0.15 फीसदी की बढ़त है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हेंगसेंग में लगभग 0.90 फीसदी की गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डिविस लैब, अडाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, फार्मा और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और मीडिया शामिल हैं। 

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा टीकाकरण के रुख और अंकुशों के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने पर निर्भर करेगी। बाजार भागीदारों को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा का भी इंतजार रहेगा। बाजार उम्मीद कर रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपने प्रोत्साहन उपायों को जारी रखेगा। साथ ही विश्लेषकों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा। 


हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 196.08 अंकों (0.37 फीसदी) की तेजी के साथ 52747.61 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 58.00 अंकों (0.75 फीसदी) की बढ़त के साथ 15869.90 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed