{"_id":"59a642064f1c1bed278b46fc","slug":"sensex-nifty-rises-on-30-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में फिर से दिखी मजबूती, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी का रुख कायम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में फिर से दिखी मजबूती, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी का रुख कायम
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार के मुकाबले बुधवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी दोनों में उछाल देखने को मिला। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 190 अंकों की तेजी के साथ खुला और यह 31575 पर कारोबार करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73 अंकों की बढ़त के साथ 9869 पर कारोबार करते हुए देखा गया। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, अरविंदो फार्मा, यस बैंक, वेदांता, अंबुजा सीमेंट, डॉ रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, ल्यूपिन, एमएंडएम और हीरो मोटो 2.2-0.4 फीसदी तक बढ़े हैं। वहीं एनटीपीसी, टाटा मोटर्स डीवीआर, ओएनजीसी, भारती एयरेटल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जी एंटरटेनमेंट 2.9-0.5 फीसदी तक गिर गए।
विज्ञापन
रुपये में दिखी 5 पैसे की मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 63.97 के स्तर पर खुला। रुपये के 64.31 पैसे का स्तर छूने की संभावना है।