{"_id":"5d3a80ac8ebc3e6cf035dbb0","slug":"sensex-nifty-opens-in-red-on-last-trading-day-of-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, ज्यादातर सेक्टर लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, ज्यादातर सेक्टर लाल निशान पर
Fri, 26 Jul 2019 09:55 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
शेयर बाजार में शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 51 अंक और निफ्टी नौ अंक लुढ़ककर खुला। हालांकि थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स 25 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सेंसेक्स 37779 के स्तर पर और निफ्टी 11242 पर खुला। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। जिन शेयरों में तेजी का माहौल देखने को मिला, उनमें साउथ इंडियन बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, बायोकॉन लिमिटेड, डॉ. लाल पैथ लैब्स लिमिटेड, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड आदि शामिल हैं। वहीं निफ्टी में वीईडीएल, यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प में तेजी का माहौल है। निफ्टी में टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजी, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व में मंदी का माहौल है।
विज्ञापन
रुपये में बढ़त के साथ शुरुआत
हालांकि शुक्रवार को करेंसी बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की मजबूती के साथ 69.07 पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को सात पैसे कमजोर होकर 69.04 के स्तर पर बंद हुआ है। रुपये की शुरुआत बिना बदलाव के हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 68.98 के स्तर पर खुला था। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.11 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन