फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty closing in green mark rupee down against dollar

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बढ़त पर बंद बाजार, डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटा रुपया

Wed, 06 May 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 06 May 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
sensex nifty closing in green mark rupee down against dollar
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 232.24 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 31685.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.30 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 9270.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


रुपया नौ पैसे टूटकर 75.72 प्रति डॉलर पर बंद
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे के नुकसान के साथ 75.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती और अमेरिका तथा चीन के बीच फिर से व्यापार युद्ध की आशंका से यहां भी रुपये की धारणा कमजोर हुई। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर मजबूत होने तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी से रुपये में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में रुपया 75.77 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। हालांकि, बाद में इसने नुकसान की कुछ भरपाई की। अंत में यह नौ पैसे के नुकसान से 75.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 75.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फाइनेंस, एम एंड एम, गेल, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, जी लिमिटेड और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, कोल इंडिया, आईटीसी, यूपीएल, आईओसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीपीसीएल, टीसीएस, इंफोसिस और सिप्ला के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, मेटल और आईटी शामिल है।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 98.05 अंक ऊपर 31355.46 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 8.90 अंक नीचे 9196.70 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.33 बजे सेंसेक्स 55.35 अंक ऊपर 31508.86 पर था। वहीं निफ्टी 31.20 अंक बढ़कर 9236.80 पर पहुंच गया था।


मंगलवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। कल शेयर बाजार बढ़त पर खुला था लेकिन कारोबार के अंत तक सेंसेक्स-निफ्टी ने अपनी बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स 261.84 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 31453.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 87.90 अंक यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 9205.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed