{"_id":"570372e24f1c1b9462c81208","slug":"sensex-fell-more-than-400-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 अंकों से भी अधिक गिरा सेंसेक्स, पहुंचा 25 हजार से भी नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
500 अंकों से भी अधिक गिरा सेंसेक्स, पहुंचा 25 हजार से भी नीचे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरें घटाने का शेयर मार्केट पर उल्टा ही असर पड़ता दिख रहा है। सेंसेक्स शाम को 516.06 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। पिछले कुछ दिनों में यह काफी बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन
इस गिरावट के बाद सेंसेक्स 24,883.59 के स्तर पर पहुंच गया। सुबह भी सेंसेक्स करीब 27 अंकों की गिरावट के साथ 25,372.44 के स्तर पर खुला था। कल शाम को संसेक्स 25,399.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई है, जिसके चलते रेपो रेट घटकर 6.50 हो गया है। हालांकि, रिजर्व बैंक के इस फैसले पर बाजार की प्रतिक्रिया बहुत ही खराब रही है।
विज्ञापन
गिरने वाले बड़े शेयर्स में बैंकिंग शेयर सबसे अधिक हैं। इनमें आईसीआईसीआई (करीब 3.29 प्रतिशत), एसबीआई (करीब 2.95 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (करीब 1.26 प्रतिशत) और एचडीएफसी (करीब 0.31 प्रतिशत) प्रमुख हैं।
पनामा पेपर्स लीक होने से भी शेयर बाजार पर काफी असर देखने को मिला था। पनामा पेपर्स से जुड़े लोगों की कंपनियों के शेयर में कल काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी।