फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex ends on a green note after six days, gold prices down by 140 rupees

शेयर बाजार छह दिन बाद बढ़त के साथ हुआ बंद, सोने-चांदी में गिरावट

Fri, 26 Jul 2019 04:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 26 Jul 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
sensex ends on a green note after six days, gold prices down by 140 rupees

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार छह दिन की लंबी गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 32 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 51.81 अंक चढ़कर 37,882.79 पर और निफ्टी 32.10 बढ़कर 11,284.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के दौरान 1296 शेयर चढ़े और 1173 शेयरों में गिरावट रही। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों के बेहतर नतीजों के बल पर भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए।
विज्ञापन


सेंसेक्स में सुजलॉन 16.04 फीसदी, फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड 15.62 फीसदी, यस बैंक 9.64 फीसदी, ग्रेफाइट 9.12 फीसदी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 8.72 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में वीईडीएल 1.84 फीसदी, यस बैंक 1.65 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 1.13 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 0.98 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 0.83 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के दाम में गिरावट

सुस्त जेवराती मांग से दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोना 140 रुपये टूटकर 35,730 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चांदी 150 रुपये टूटकर 42,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

विदेशी बाजारों में सोने में तेजी रही, लेकिन उसका असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 2.25 डॉलर की बढ़त में 1,417.95 डॉलर प्रति औंस बिका। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.80 डॉलर चढ़कर 1,417.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।



बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 30 और 31 जुलाई को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश कही जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 16.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed