{"_id":"59af7d424f1c1bee078b47e3","slug":"sensex-down-by-200-points-in-opening-trade-on-wednesday-6-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में दिखी 200 अंकों की बड़ी गिरावट, 32 हजार के नीचे पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में दिखी 200 अंकों की बड़ी गिरावट, 32 हजार के नीचे पहुंचा
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी खुलने के कुछ मिनटों में ही काफी नीचे गिर गए। जहां बीएसई का सेंसेक्स 223 अंक गिरा, वहीं एनएसई के निफ्टी में भी 69 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। अमेरिकी और एशियाई बाजार की कमजोरी के कारण ऐसा देखने को मिला।
विज्ञापन
सेंसेक्स 32 हजार के स्तर से नीचे गिरकर 31586 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी 9882 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले मंगलवार को बीएसई सूचकांक 107.30 अंकों या 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 31,809.55 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
रुपये में दिखी गिरावट, सन फॉर्मा पर दिखा असर
रुपया भी 10 पैसे की गिरावट के साथ 64.18 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। कारोबार में इस तेज गिरावट का बड़ा नुकसान सन फार्मा को हुआ है। कंपनी के शेयरों में 3 पर्सेंट की गिरावट आई है। निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक एचडीएफसी के शेयर भी 1 फीसदी गिरे हैं।
विज्ञापन