फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल के बाद बिकवाली; सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए

Mon, 27 May 2024 03:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 27 May 2024 03:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तरों पर पहुंचने के बाद लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स में दिन के ऊपरी स्तरों से 835 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स पहली बार 76000 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 23100 के पार पहुंचा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले करोबारी दिन उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तरों पर पहुंचने के बाद लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स में दिन के ऊपरी स्तरों से 835 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स पहली बार 76000 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 23100 के पार पहुंचा। हालांकि उसके बाद मुनाफावसूली शुरू होने से बाजार में बिकवाली हावी हो गई, जिससे प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर सपाट बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 19.89 (0.02%) अंकों की गिरावट के साथ 75,390.50 अंकों पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी पिछली क्लोजिंग से 24.65 (0.11%) अंक फिसलकर 22,932.45 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

पहली बार सेंसेक्स 76,009.68 और निफ्टी 23,110.80 अंकों पर पहुंचा

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 599.29 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,009.68 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, निवेशकों ने रिकॉर्ड स्तर पर मुनाफावसूली दर्ज करने को तरजीह दी और सूचकांक दिन के उच्च स्तर से लगभग 835 अंक गिरकर 75,175.27 अंक के निचले स्तर तक चला गया।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.65 अंक यानी 0.11 प्रतिशत गिरकर 22,932.45 अंक पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी दिन में कारोबार के दौरान 153.7 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,110.80 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, तेल, ऊर्जा और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली के कारण यह लगभग 240 अंक टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

रिलायंस के शेयरों में एक प्रतिशत की गिरावट

इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इससे बेंचमार्क सूचकांक कमजोर पड़ गए। एफएमसीजी दिग्गज आईटीसी में बिकवाली से भी लाभ घटता गया। लोकसभा चुनाव के नतीजों और वैश्विक बाजारों में तेजी से पहले शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ तेजी रही। मौजूदा आम चुनावों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

सेंसेक्स ने 9 अप्रैल को पहली बार 75,000 के ऐतिहासिक स्तर को छुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 76,000 अंक तक पहुंच गया। इसमें 31 कारोबारी सत्र लगे। उससे पहले बीएसई बेंचमार्क ने 9 अप्रैल को 75,000 अंक तक पहुंचने के लिए 21 कारोबारी सत्र लिए, जो 6 मार्च को 74,000 के स्तर पर पहुंचा था।

वैश्विक बाजारों में दिखी हरियाली

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एनटीपीसी, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में बसे। यूरोपीय बाजार भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

क्रूड ऑयल चढ़ा, रुपया चार पैसे कमजोर हुआ

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 82.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 83.14 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते शुक्रवार को 944.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 7.65 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,410.39 पर बंद हुआ। निफ्टी ने शुक्रवार को पहली बार 23,000 अंक का आंकड़ा पार किया। हालांकि, अंत में यह 10.55 अंक या 0.05 प्रतिशत के मामूली नुकसान से 22,957.10 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed