फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद टूटा बाजार; सेंसेक्स 354 अंक फिसला, निफ्टी 21750 के नीचे

Mon, 05 Feb 2024 05:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 05 Feb 2024 05:23 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 354.21 (0.49%) अंकों की गिरावट के साथ 71,731.42 के स्तर पर जबकि निफ्टी 82.10 (0.38%) अंक टूटकर 21,771.70 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच तगड़ी मुनाफावसूली दिखी। इस दौरान बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ खुलने के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 354.21 (0.49%) अंकों की गिरावट के साथ 71,731.42 के स्तर पर जबकि निफ्टी 82.10 (0.38%) अंक टूटकर 21,771.70 के लेवल पर बंद हुआ। रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.06 रुपये (अस्थाई) के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सोमवार को बाजार में बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। दूसरी ओर, ऑटो और फार्मा सेक्टर के शेयरों में तगड़ी खरीदारी दिखी। इससे पहले सेंसेक्स शुक्रवार को सेंसेक्स 440.33 अंकों या 0.61% की बढ़त के साथ 72,085.63 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 156.35 अंकों या 0.72% की बढ़त के साथ 21,853.80 स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर टूटे, सन फार्मा और पावर ग्रिड मजबूत

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, मारुति, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंस्ट्रीज के शेयरों सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी। वहीं दूसरी ओर, टाटा मोटर्स के शेयरों में छह प्रतिशत का उछाल दिखा। शुक्रवार को कंपनी ने अपने मुनाफे में दोगुना बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए कहा था कि उसका उनका दिसंबर तिमाही में 71,000 करोड़ रुपये रहा। सन फार्मा, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में टोक्यो हरे निशान पर बंद हुआ। दूसरी ओर सियोल, शंघाई और हॉन्ग-कॉन्ग गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले यूरोपीय बाजार में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजारों में हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। वैश्विक ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत टूटकर 76.92 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार बीते शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 70.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed