{"_id":"651e8c097854da5244070ae5","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-today-sensex-nifty-nifty50-news-and-updates-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Closing: बाजार मजबूती के साथ बंद, सेंसेक्स 405 अंक चढ़ा, निफ्टी 19545 के पार; जानें सोना-चांदी का हाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Market Closing: बाजार मजबूती के साथ बंद, सेंसेक्स 405 अंक चढ़ा, निफ्टी 19545 के पार; जानें सोना-चांदी का हाल
Thu, 05 Oct 2023 04:05 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 05 Oct 2023 04:05 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 405.53 अंकों यानी 0.62% की बढ़त के साथ 65,631.57 के लेवल पर जबकि निफ्टी 114.60 यानी 0.59% अंक मजबूत होकर 19,550.70 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान बाजार की मजबूती में ऑटो, बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। बता दें कि इससे पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 286 अंकों की गिरावट के साथ 65226 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 405.53 अंकों यानी 0.62% की बढ़त के साथ 65,631.57 के लेवल पर जबकि निफ्टी 114.60 यानी 0.59% अंक मजबूत होकर 19,550.70 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान बाजार की मजबूती में ऑटो, बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। बता दें कि इससे पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 286 अंकों की गिरावट के साथ 65226 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये मजबूत
कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये की तेजी के साथ 71,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन