{"_id":"651561cf02b6a72d0d076fa7","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-today-sensex-nifty-nifty50-news-and-updates-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट अपडेट: कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट, जानें बाजार का पूरा हाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मार्केट अपडेट: कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट, जानें बाजार का पूरा हाल
Thu, 28 Sep 2023 04:51 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 28 Sep 2023 04:51 PM IST
सार
Share Market Updates: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 610.37 अंक या 0.92 प्रतिशत के नुकसान से 65,508.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 695.3 अंक या 1.05 प्रतिशत के नुकसान से 65,423.39 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 192.90 अंक या 0.98 प्रतिशत के नुकसान से 19,523.55 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईटीसी के शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 610.37 अंक या 0.92 प्रतिशत के नुकसान से 65,508.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 695.3 अंक या 1.05 प्रतिशत के नुकसान से 65,423.39 अंक पर आ गया था।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 192.90 अंक या 0.98 प्रतिशत के नुकसान से 19,523.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा 4.59% की गिरावट के साथ सबसे बड़ा लूजर रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा एशियन पेंट्स, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे।
इसके विपरीत लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में शंघाई लाभ में रहा जबकि टोक्यो और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरिया में छुट्टी के कारण कारोबार बंद था।
यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत गिरकर 96.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल घरेलू शेयर बाजार से 354.35 करोड़ रुपये की बिकवाली की।