{"_id":"6426ba8869a674e059017245","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-today-sensex-nifty-nifty-50-share-market-update-today-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 1031 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 1031 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन
Fri, 31 Mar 2023 08:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:34 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 1031 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन मजबूत बढ़त दिखीा। इस दौरान सेंसेक्स 1,031.43 (1.78%) अंक चढ़कर 58,991.52 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 279.05 अंकों की बढ़त के साथ 17,359.75 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में आई इस मजबूती से निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इंट्राडे में निवेशकों ने करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
विज्ञापन
शुक्रवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
बाजार में आई मजबूती में आईअी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। एनएसई का निफ्अी आईटी इंडेक्स 2.45% चढ़कर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.7% उछला। बजार में मजबूती को आईआईएल के शेयरों में तेजी से सपोर्ट मिला और कंपनी के शेयर 4.3% की बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में 5.977 अरब डॉलर बढ़कर 578.778 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 12.8 अरब डॉलर बढ़कर 572.8 अरब डॉलर हो गया था।