फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty50 Share Market Business News and Updates

Sensex Closing Bell: ऊपरी स्तरों से फिसला बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में हरे निशान पर सपाट क्लोजिंग

Wed, 30 Aug 2023 06:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 30 Aug 2023 06:01 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 11.43 अंक या 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,087.25 पर और निफ्टी 4.80 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 19,347.50 पर बंद हुआ। वैश्विक संकेतों को समर्थन मिलने की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव की शुरुआत हुई और विभिन्न क्षेत्रों में लिवाली की वजह से पूरे सत्र में बढ़त बनी रही।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty50 Share Market Business News and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय शेयर सूचकांक 30 अगस्त को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि इस दौरान ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी। सेंसेक्स में दिन के ऊपरी स्तरों से लगभग 350 अंकों की गिरावट दिखी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 11.43 अंक या 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,087.25 पर और निफ्टी 4.80 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 19,347.50 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

वैश्विक संकेतों को समर्थन मिलने की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव की शुरुआत हुई और विभिन्न क्षेत्रों में लिवाली की वजह से पूरे सत्र में बढ़त बनी रही। आखिरी घंटे की बिकवाली ने इंट्राडे की सारी बढ़त को खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

निफ्टी पर टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स और इंफोसिस के शेयर टॉप गेनर्स रहे, जबकि टॉप लूजर्स में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एसबीआई, बीपीसीएल, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और हीरो मोटोकॉर्प रहे। 



सेक्टोरल मोर्चे पर रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि ऑटो, एफएमसीजी, सूचना प्रौद्योगिकी और मेटल में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं पावर, ऑयल एंड गैस और बैंक में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5-0.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

इंडियन बैंक जुटाएगा 4,000 करोड़, बैंक की समिति ने दी मंजूरी

सार्वजनिक क्षेत्र का इंडियन बैंक 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगा। इसके लिए बैंक की समिति ने मंजूरी दे दी है। बैंक ने बताया कि इस रकम को संस्थागत निवेशकों से एक या कई चरणों में जुटाया जाएगा। बैंक को जून तिमाही में 1,790 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।

चावल निर्यातकों को राहत, मिली यह मंजूरी

सरकार कहा है कि जिन निर्यातकों ने 20 जुलाई को चावल निर्यात पर प्रतिबंध की अधिसूचना जारी होने से पहले निर्यात शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें अपना खेप भेजने दिया जाएगा। सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए 20 जुलाई को चावल के निर्यात पर प्रतिबंध की अधिसूचना जारी की थी। डीजीएफटी ने अपनी ताजा अधिसूचना में कहा, उन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति होगी जिनके निर्यात शुल्क का भुगतान 20 जुलाई 2023 को रात्रि 21:57:01 बजे से पहले किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed