फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: भारतीय बाजार में जोरदार तेजी; सेंसेक्स 388 अंक उछला, निफ्टी ने पार किया 26000 का स्तर

Mon, 17 Nov 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 17 Nov 2025 03:38 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 388.17 अंक उछलकर 84,950.95 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 103.40 अंक की बढ़त के साथ 26,013.45 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही। बेंचमार्क सेंसेक्स 388 अंक चढ़कर और निफ्टी 26,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। यह तेजी व्यापक स्तर पर तेजी और कंपनियों के मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बाद आई। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत लिवाली से तेजी को बल मिला।

विज्ञापन


लगातार छठे दिन बढ़त के साथ, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 388.17 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 84,950.95 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.40 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 26,013.45 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 88.63 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Export: अक्तूबर में भारत का निर्यात 11.8% घटा, आयात में उछाल; व्यापार घाटा 41.6 अरब डॉलर पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित व्यापार समझौते पर निवेशकों की नजर

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार ने अपनी सकारात्मक गति बनाए रखी है। यह 26,000 के प्रमुख उच्च स्तर के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संभावित व्यापार समझौता एक महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है, जिस पर प्रतिभागी बारीकी से नजर रख रहे हैं। वर्तमान में, जोखिम-लाभ अनुपात काफी हद तक अनुकूल है, जिसे मिडकैप्स की दूसरी तिमाही की उम्मीद से ज्यादा मजबूत आय से बल मिला है। इससे विकास में सुधार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और भविष्य में आय में संभावित वृद्धि की ओर इशारा करता है।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल, मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो शामिल रहे। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज ही पिछड़ने वाले शेयर रहे।

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट 

एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हैंगसेंग, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और जापान का निक्केई 225 बेंचमार्क नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुआ। यूरोप के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाज़ार काफ़ी हद तक गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत गिरकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार पाँचवें दिन शुद्ध बिकवाल रहे और शुक्रवार को 4,968.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालाँकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी जारी रखी और एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 8,461.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 84.11 अंक बढ़कर 84,562.78 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 30.90 अंक बढ़कर 25,910.05 पर बंद हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed