फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 465 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे

Fri, 31 Oct 2025 03:42 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 31 Oct 2025 03:42 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 465.75 अंक गिरकर 83,938.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 155.75 अंक गिरकर 25,722.10 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

निजी बैंकों में बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स में करीब 466 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 465.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,938.71 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 498.8 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 83,905.66 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 155.75 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर  25,722.10 पर आ गया।फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ओर से अमेरिकी मुद्रास्फीति के लक्ष्य स्तर से ऊपर रहने व श्रम बाजार में अनिश्चितताओं के संकेत देने के बाद रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 47 पैसे टूटकर 88.69 पर बंद हुआ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SEBI Recruitment 2025: सेबी में अफसर बनने का मौका; 110 पदों पर होगी तैनाती, शेयर बाजार नियामक ने मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ गए। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक को लाभ हुआ।

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 64.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत घटकर 64.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,077.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालाँकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) खरीदार रहे, जिन्होंने पिछले कारोबार में 2,469.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 592.67 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 84,404.46 पर बंद हुआ। निफ्टी 176.05 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 25,877.85 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed