फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Equity Market Regulator Sebi begins recruitment drive; invites application for 110 senior-level positions

SEBI Recruitment 2025: सेबी में अफसर बनने का मौका; 110 पदों पर होगी तैनाती, शेयर बाजार नियामक ने मांगे आवेदन

Fri, 31 Oct 2025 04:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 31 Oct 2025 04:09 PM IST
सार

SEBI Recruitment: शेयर बाजार नियामक सेबी की ओर से गुरुवार को नोटिस जारी कर सामान्य, कानूनी, सूचना प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, आधिकारिक भाषा और इंजीनियरिंग विभागों में अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पद के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
Equity Market Regulator Sebi begins recruitment drive; invites application for 110 senior-level positions
शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने भर्ती अभियान शुरू किया है और अलग-अलग क्षेत्रों में 110 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। सेबी के इस कदम से भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) में कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी। इससे नियामक की उभरती चुनौतियों और बढ़ती जिम्मेदारियों से निपटने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से बाजार के विस्तार और निवेश के मामले में धोखाधड़ी कम करने से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सके।

विज्ञापन


सेबी की ओर से गुरुवार को नोटिस जारी कर सामान्य, कानूनी, सूचना प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, आधिकारिक भाषा और इंजीनियरिंग विभागों में अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पद के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

 
सामान्य वर्ग में 56 पद, सूचना प्रौद्योगिकी के लिए 22, विधि के लिए 20, अनुसंधान के लिए 4, राजभाषा के लिए 3, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) के लिए 2 और इंजीनियरिंग (सिविल) के लिए 3 पद हैं। अभ्यर्थी 28 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी- दो ऑनलाइन परीक्षाएं और उसके बाद साक्षात्कार। 2024-25 में, नियामक ने ग्रेड ए में विभिन्न धाराओं में 96 अधिकारियों की भर्ती की। मार्च 2025 तक सेबी के विभिन्न ग्रेडों में कुल कर्मचारियों की संख्या 1,105 थी। इनमें से 1,037 कर्मचारी अधिकारी हैं, जबकि 68 कर्मचारी सचिवीय और अन्य कर्मचारी हैं। नियामक की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष और महिला कर्मचारियों की संख्या क्रमशः 787 और 318 है।

1988 में सरकार की ओर से गठित सेबी को 1992 में सेबी अधिनियम पारित होने के बाद वैधानिक शक्तियां प्रदान की गईं। उस दौरान हर्षद मेहता घोटाले के कारण भारतीय बाजार को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। सेबी की प्रस्तावना के अनुसार, नियामक को प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ प्रतिभूति बाजारों को बढ़ावा देने और विनियमित करने का भी दायित्व सौंपा गया है।


यह स्टॉक एक्सचेंजों और अन्य प्रतिभूति बाज़ारों में कारोबार को नियंत्रित करता है, ब्रोकरों, मर्चेंट बैंकरों, रजिस्ट्रारों, पोर्टफोलियो प्रबंधकों और निवेश सलाहकारों सहित विभिन्न बाज़ार मध्यस्थों, साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों, क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों, म्यूचुअल फंडों और वेंचर कैपिटल फंडों का पंजीकरण और विनियमन करता है। इसके अलावा, सेबी को धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार प्रथाओं, भेदिया व्यापार और अन्य हेराफेरी गतिविधियों की जांच करने का भी दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed