{"_id":"68e638043524ed9d250e30c0","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 153 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 153 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे
Wed, 08 Oct 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 08 Oct 2025 03:38 PM IST
सार
Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बड़ी बिकवाली के बाद 153.09 अंक गिरकर 81,773.66 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 62.15 अंक गिरकर 25,046.15 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में बिकवाली के बाद बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 153.09 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,773.66 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 611.66 अंक के उतार-चढ़ाव के साथ 82,257.74 के उच्च स्तर और 81,646.08 के निम्न स्तर तक गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 62.15 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 25,046.15 पर आ गया। रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 88.80 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। वहीं टाइटन, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
विज्ञापन
दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक हैं सतर्क
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखा गया, जो तेजी के बाद मुनाफावसूली से कम हुआ। दूसरी तिमाही के आय सत्र से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे थे, क्योंकि बाजार सहभागियों ने मूल्यांकन और विकास की संभावनाओं का पुनर्मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
यूरोपीय बाजारों में रही तेजी
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे।यूरोप के बाजारों में तेजी रही। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 66.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 66.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 1,440.66 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। मंगलवार को सेंसेक्स 136.63 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 81,926.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30.65 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 25,108.30 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन